फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBI enquiry in Sara murder case

अमनमणि के करीबी गुड्डू से सीबीआई ने की पूछताछ

Thu, 18 May 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 18 May 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
CBI enquiry in Sara murder case
सारा मर्डर - फोटो : amar ujala
महराजगंज जिले की नौतनवां सीट से विधायक अमनमणि त्रिपाठी की पत्नी सारा की मौत की गुत्थी सुलझाने को एक बार फिर सीबीआई ने गोरखपुर में डेरा डाल दिया है। पत्नी सारा की मौत के आरोपी सजायाफ्ता पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र व निर्दलीय विधायक अमनमणि के करीबी गुड्डू से बुधवार को सीबीआई ने करीब एक घंटे तक  पूछताछ की। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक सारा की मौत के बाद गुड्डू से ही अमनमणि की बातचीत हुई थी। सीबीआई इसी बातचीत के बारे में जानना चाहती है। वहीं, चार और करीबियों से सीबीआई ने कुछ जानकारियां जुटाई हैं। 19 मई को कोर्ट में गवाह पेश करने के लिए सीबीआई साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन


गवाह की तलाश में सीबीआई के एडिशनल एसपी संतोष कुमार की अगुवाई में इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव, ओम कुमार सहित सात सदस्यीय टीम गोरखपुर पहुंची है। सूत्रों की मानें तो बुधवार को टीम ने अमन के बेहद करीबी माने जाने वाले लक्ष्मीपुर निवासी गुड्डू से पूछताछ की है। सारा की मौत के बाद दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई थी। इसके अलावा एक पूर्व छात्रनेता और व्यापारी (जिसने अमन और सारा की मुलाकात कराई) को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। इन दोनों से गुरुवार को पूछताछ संभव है। सीबीआई की टीम पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ठहरी है। 
विज्ञापन


कई मोबाइल बंद कर भागे 
सीबीआई के गोरखपुर आने की खबर से अमन के करीबियों की बेचैनी बढ़ गई है। अमन के तमाम करीबी अपना मोबाइल फोन बंद कर भाग खड़े हुए हैं। सब सीबीआई की पूछताछ से बचना चाह रहे हैं। हालांकि विधायक के करीबियों की पूरी लिस्ट लेकर सीबीआई गोरखपुर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महराजगंज भी जा सकती है टीम
महराजगंज में रहने वाले अमन के करीबियों से भी सीबीआई पूछताछ कर सकती है। इस सिलसिले में टीम के महराजगंज जाने की भी संभावना है। सीबीआई बारीकी से पूछताछ करने के साथ ही करीबियों के नाम गोपनीय रखना चाहती है। 

चार्जशीट दाखिल कर चुकी है सीबीआई 
सीबीआई सारा मामले में अमन को आरोपी मानते हुए पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। फिलहाल अमन जमानत पर हैं और इन दिनों बाहर हैं। लेकिन एक बार फिर सीबीआई की सक्रियता से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।


ये था मामला
9 मई 2015 को अमनमणि की पत्नी सारा की मौत हो गई थी। तब यह सामने आया था कि फिरोजाबाद के पास हुए सड़क हादसे में उनकी मौत हुई है, मगर सारा की मां सीमा सिंह ने अमन पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया था। इसके कुछ दिनों बाद जांच के लिए केस सीबीआई को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed