फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   people beat to women

कैश के लिए महिला ने महिला की उंगली काटी

Tue, 17 Jan 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 17 Jan 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
people beat to women
कतार में खड़ी महिला ने एक महिला की उंगली दांत से काट ली। - फोटो : अमर उजाला
बड़े नोटों पर पाबंदी को 65 दिन से ज्यादा का वक्त गुजर जाने के बावजूद बैंक या एटीएम से कैश निकासी में मारामारी जारी है। सोमवार को कैंपियरगंज में एसबीआई पर धननिकासी में देरी से गुस्साई महिला ने न सिर्फ कतार में करीब खड़ी कुछ महिलाओं को पीट दिया बल्कि एक महिला की उंगली भी दांत से काट ली। पुलिस के दखल पर माहौल सुधरा। 
विज्ञापन


एसबीआई की बांसगांव शाखा से रकम न मिलने पर लोगों ने कौड़ीराम मार्ग जाम कर दिया। सरदारनगर में सरैया चीनी मिल परिसर की एसबीआई शाखा में भी कैश न मिलने पर लोगों ने हंगामा किया और बैंक स्टाफ को शाखा में जाने से रोक दिया। पुलिस पहुंचने पर बैंक कर्मचारी अंदर जा सके।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर में बिस्कोहर बाजार स्थित एसबीआई पर कैश की कमी देख भीड़ ने मैनेजर की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और इटवा-बिस्कोहर मार्ग जाम कर दिया। देवरिया में हेतिमपुर-रामपुर कारखाना मार्ग जाम करते हुए लोगों ने देसही देवरिया की पूर्वांचल बैंक शाखा पर कैश न देने का आरोप लगाया। किल्लत के बीच प्रति ग्राहक एक-एक हजार के पेमेंट का फॉर्मूला अपना कर बैंक ने हालात संभाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed