{"_id":"57dab1a44f1c1bd949d47847","slug":"case-of-fraud-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमओ की पहल पर दर्ज हुआ जालसाजी का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएमओ की पहल पर दर्ज हुआ जालसाजी का केस
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 15 Sep 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
Fraud
महिला को प्रताड़ित कर रुपये हड़पने वाले रेलवे कर्मचारी और उसके सहयोगी पर शाहपुर पुलिस ने जालसाजी का केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी थी। पीएमओ से पत्र आने के बाद एसएसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है।
शाहपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने 30 अगस्त को प्रधानमंत्री कार्यालय में पत्र भेजकर अपनी समस्या बताई थी। महिला ने भेजे गए पत्र में कहा कि 2014 में नौकरी की तलाश में वह रेलवे कर्मचारी से मिली थी। नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसने अपने एक परिचित व्यक्ति का नंबर दिया। दो साल साल तक झांसा देकर महिला को प्रताड़ित करने के साथ ही नौकरी दिलाने के नाम पर 37 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने रुपये मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की। इस संबंध में कार्रवाई के लिए पीएमओ ने एसएसपी को पत्र भेजा।
एसएसपी के निर्देश पर शाहपुर पुलिस ने रेलवे कर्मचारी और उसके सहयोगी पर जालसाजी कर रुपये हड़पने और धमकी देने का केस दर्ज किया है। एसओ शाहपुर रामज्ञा सिंह ने बताया मामले की छानबीन चल रही है।