फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case filed against gram pradhan and 14 more

छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष की हत्या में प्रधान समेत 15 के खिलाफ  मुकदमा

Mon, 28 Nov 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 28 Nov 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Case filed against gram pradhan and 14 more
जयप्रकाश की फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala / file photo
जमीन के विवाद में शनिवार की सुबह मारे गए महाजन डिग्री कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश यादव का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उधर, मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान समेत 15 लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, बलवा और 7सीएलए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन


झंगहा क्षेत्र के कैथवलिया गांव में शनिवार की सुबह भूमि विवाद में महाजन डिग्री कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश यादव की हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उनके बीएसएफ  जवान भाई सहित दो को चाकू मारकर घायल कर दिया था। वारदात के दूसरे दिन रविवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच जयप्रकाश यादव का दाह संस्कार हुआ। गांव में शनिवार से ही एहतियातन पीएसी तैनात है। रविवार को छोटे भाई लक्ष्मी यादव ने ग्राम प्रधान योगेंद्र यादव, उनके पुत्र समेत कुल सात नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराया है। थानेदार राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अब तक छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। ग्राम प्रधान योगेंद्र यादव सहित नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed