फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BSNL employees lock the gate of office

बीएसएनएल दफ्तर में कर्मचारियों ने की तालाबंदी 

Fri, 16 Dec 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 16 Dec 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
BSNL employees lock the gate of office
दूरसंचार महाप्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
मांगों को लेकर बीएसएनएल दफ्तर में कर्मचारियों ने तालाबंदी कर दी। इस पर अधिकारियों ने पुलिस बुलवाकर ताला खुलवाया। बाद में कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


संयुक्त संघर्ष समिति  के तहत युनाइटेड फोरम ऑफ बीएसएनएल यूनियंस/ एसोसिएशन के केंद्रीय आह्वान पर संयोजक नित्यानंद मिश्रा के नेतृत्व में कर्मचारी धरने पर बैठे। नारेबाजी करते हुए महाप्रबंधक कार्यालय में ताला लगा दिया। कर्मचारियों ने कहा कि बीएसएनएल अलग से मोबाइल टॉवर कंपनी बनाने का प्रस्ताव लाने जा रहा है, जो कर्मचारियों के हित में नहीं है। संचार मंत्री कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए कर्मचारियों के साथ साजिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कहा कि अगर अलग से मोबाइल टॉवर कंपनी बन जाएगी तो उससे बीसएनएल कर्मचारी खुद को उपेक्षित महसूस करेंगे। संयोजक मिश्रा ने बताया कि मोबाइल टॉवर कंपनी बनाए जाने के प्रस्ताव को वापस नहीं लिया गया तो लंबा आंदोलन चलाया जाएगा। धरने के दौरान जब कोई अधिकारी दफ्तर में जाने की कोशिश करता कर्मचारी विरोध करना शुरू कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाप्रबंधक जीपी तिवारी ने बताया कि पुलिस बुला कर दफ्तर का ताला खुलवा दिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने अपना काम किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed