फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brothers killed their brother, another injured

भाइयों ने दो भाइयों को मारी गोलियां, एक की मौत 

Sun, 27 Nov 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 27 Nov 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Brothers killed their brother, another injured
घायल इरशाद। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
जायदाद के बंटवारे को लेकर भाइयों ने अपने ही सगे दो भाइयों को गोलियां मार दीं। घटना शनिवार की रात को तिवारीपुर इलाके के बुलाकीपुर में हुई। आनन-फानन में घायलों को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। वहां एक शख्स को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस कस्बे के रहने वाले इरशाद (45) अशफाक (42), तनवीर और मूतलू सगे भाई थे। पांच दिन पहले इनकी मां का इंतकाल हुआ था। चारों भाइयों में संपत्ति के बंटवारे को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। शनिवार को शाम भी चारों भाई जायदाद के बंटवारे को लेकर एकत्र हुए थे। रात करीब 10.30 बजे बातचीत चल ही रही थी कि भाइयों में तकरार हो गई। मामला बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है की इसके बाद मतलू और तनवीर ने अपने दोनों भाइयों पर कई राउंड गोलियां चला दीं। भाइयों को गोलियां मारने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों भाइयों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां अशफाक की मौत हो गई। दो गोलियां लगने से घायल इरशाद को डॉक्टर ने फौरन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस संबंध में एसपी सिटी हेमराज मीणा ने बताया कि जिन भाइयों पर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है, उनकी तलाश चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed