फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bear drinker arrested police on round

गश्ती दल के हत्थे चढ़े खुलेआम बीयर पीने वाले

Mon, 22 Feb 2016 12:49 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। डीजीपी के निर्देश पर पुलिस अफसरों की शहर में गश्त के दौरान रविवार को कई जगह चेकिंग की गई। इस दौरान पैडलेगंज में सड़क पर बीयर पी रहे आठ युवकों को हिरासत में लिया गया। सभी की बाइक का चालान भी किया गया।
विज्ञापन

सीओ कैंट अभय मिश्रा, एसओ राजीव सिंह ने शाम सात बजे पैडलेगंज में बीयर शॉप के आसपास छानबीन की। सड़क पर बाइक खड़ी करके बीयर शॉप के ही करीब बीयर पीते आठ युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन


मोटरसाइकिलों के चालान के साथ सभी को हिरासत में ले लिया गया। थाने पहुंचकर घर वालों ने गलती न दोहराने का भरोसा दिया तो रात में उनकी सपुर्दगी में सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एसपी सिटी हेमराज मीणा के नेतृत्व में गोलघर, शास्त्री चौक, हरिओमनगर तिराहा पर दो पहिया, चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई है। पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने 200 से अधिक गाड़ियों का चालान करने के साथ ही संदिग्ध हाल में घूमते मिले 50 लोगों को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed