फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Babhannar find teacher's job after death of father

मृतक आश्रित कोटे से बभन्नर को मिली थी शिक्षक की नौकरी

Fri, 18 Dec 2015 09:37 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Dec 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के प्रधानी का चुनाव हारने के बाद समर्थक की हत्या करने वाले बभन्नर को मृतक आश्रित कोटे से शिक्षक की नौकरी मिली थी। पीपीगंज पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के साथ ही उसकी मां को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। वारदात में शामिल उसकी पत्नी, बेटे, बेटी और साले की तलाश में स्थानीय पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर पुलिस लाइंस में एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नयनसर के रहने वाले ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बभन्नर को पिता केदार की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे से शिक्षक की नौकरी मिली थी। उसके खिलाफ 26 मुकदमे दर्ज होने के साथ ही गैंगेस्टर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है। चुनाव हारने के बाद 13 दिसंबर की शाम अपने समर्थक पुनीत तिवारी को हार का जिम्मेदार बताते हुए गोली मारकर हत्या करने के बाद बोरे में भरकर शव संतकबीरनगर के मेंहदावल में फेंक दिया था।
विज्ञापन


बभन्नर ने बेटे के साथ शव को मां, पत्नी, बेटी और साले के सहयोग से बोरे में भरा था। शुक्रवार की सुबह सात बजे एसओ पीपीगंज उपेंद्र श्रीवास्तव ने क्षेत्र के करतहरी गांव के पास बभन्नर और उसकी मां कैलाशी देवी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से जीप (टाटा सफारी) के अलावा एम नाइन एमएम की पिस्टल, एक 315 बोर का तमंचा दो कारतूस मिला। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed