{"_id":"585c38604f1c1b774fe3ba47","slug":"attack-with-knife-on-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे संचालक की पत्नी पर चाकू से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे संचालक की पत्नी पर चाकू से हमला
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 23 Dec 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला इलाके में बुधवार की रात घर में सो रहीं डीजे संचालक की पत्नी पर अज्ञात शख्स ने चाकू से कई वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर घर वाले जगे तो हमलावर फरार हो गया। आनन-फानन में वे महिला को अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
गोला बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक लखीमपुर खीरी के झखरा गांव निवासी श्यामपाल डीजे संचालक हैं और पिछले कई सालों से बनवारपार चौराहे पर किराए का मकान लेकर रह रहे हैं। उनकी पत्नी सपना (40) बुधवार की रात बरामदे में सो रही थीं। देर रात घर में घुसे मनबढ़ ने उनपर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर मचाने पर बगल के कमरे में सो रहे श्यामपाल और उनका बेटा मस्तान जग गए। बाहर निकलने पर सपना को लहुलुहान देखकर दोनों सन्न रह गए। बदमाश के हाथ में चाकू देखकर दोनों ने उसे दौड़ा लिया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा। आनन-फानन में घरवाले सपना को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।