फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   attack to woman

मुकदमे की पैरवी करने वाली महिला पर हमला 

Mon, 29 May 2017 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 29 May 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
बहन की हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रही महिला पर आरोपियों ने हमला कर दिया। शास्त्री चौराहे पर आरोपियों के सरेराह हमला करने से हड़कंप मच गया। महिला जैसे-तैसे खुद को बचाकर एसएसपी के पास पहुंची और उन्हें आपबीती सुनाई। एसएसपी के आदेश पर सीओ कैंपियरगंज मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


देवरिया के सलेमपुर के शहजादे गोरखनाथ के रसूलपुर मोहल्ले में परिवार के साथ रहते हैं। शहजादे की बहन फरीदा की शादी महराजगंज, पनियरा बरियारपुर निवासीमसीउल्लाह के साथ हुई थी। 12 सितंबर 2016 को मसीउल्लाह अपनी पत्नी फरीदा को महराजगंज ले गया। आरोप है कि जंगल किनारे उसने चाकू गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। फरीदा के बड़े भाई जलालुद्दीन की तहरीर पर मसीउल्लाह, उसके रिश्तेदार सरोज अहमद, अनवारुन निशा के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का केस दर्ज हुआ था। आरोप है कि पैरवी करने से उन्हें जानमाल की धमकी मिल रही है। सोमवार को कचहरी जाते समय महिला पर हमला भी इसी उद्देश्य से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed