फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   antibody effect of illness

बीमारियों का कारण प्रतिरोधक क्षमता

Wed, 10 Feb 2016 01:15 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Feb 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
antibody effect of illness
गोरखपुर। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा को मानने वाले बीमारियों का कारण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मानते हैं जो आयुर्वेद के जानकारों ने हजारों साल पहले ही बता दिया था। विज्ञान जागरूकता समिति, वशिष्ठ स्मारक न्यास एवं देवता केदार न्यास की ओर से मंगलवार को भारतीय चिकित्सा पद्धति विषय पर बैठक हुई। कविराज आत्माराम की अध्यक्षता में आयुर्वेद चिकित्सा पर मंथन किया गया। इसमें त्रिदोष जनित शोध को रोगों के मूल कारण की आयुर्वेदिक समझ को एक स्वर से मान दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद विद्वानों ने कहा कि देश की वर्तमान स्थिति और यहां के निवासियों की प्रतिरोधक क्षमता को देखते हुए गहन शोध की जरूरत है। इसे देखते हुए जीव विज्ञान एवं आयुर्वेद के सिद्धांतों की आपसी समझ बढ़ाने का प्रयास किया जाए। इसके लिए आण्विक एवं आयुर्वेदिक जीव विज्ञान संस्थान की स्थापना करने पर विद्वान एकमत हुए।
विज्ञापन


 प्रो. राजावशिष्ठ त्रिपाठी की अध्यक्षता में समिति घोषित की गई। इसमें केरला के डॉ. सुनील कुमार, चेन्नई के डॉ. नम्वी नम्बूदरी, पुदुचेरी के डॉ. एचके वर्मा, वाराणसी के प्रो. चंद्रभूषण झा, प्रो. रामहर्ष सिंह, नार्वे की गोर्गहिल्ल का नाम शामिल किया गया है। संस्था आयुर्वेद पर विशेष शोध करेगी और देश की प्रमुख बीमारी मधुमेह की रोकथाम के लिए शिक्षा एवं चिकित्सा का प्रबंध करेगी। इस दौरान आरोग्य मंदिर के डॉ. विमल कुमार मोदी, वैद्य आरपी दुबे, डॉ. दिनेश कुमार सिंह, डॉ. अनिल मल्ल, डॉ. मत्युंजय त्रिपाठी, डॉ. विनय, अमित त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed