{"_id":"e00c9f0a9ecbc9e6cf6cd60576ad68c9","slug":"ajit-shahi-shifted-in-alone-in-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल प्रशासन ने अजीत शाही को तन्हाई में डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल प्रशासन ने अजीत शाही को तन्हाई में डाला
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Feb 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया-कुशीनगर क्षेत्र से बसपा के एमएलसी प्रत्याशी अजीत शाही को जेल प्रशासन ने तन्हाई में डाल दिया है। सामान्य बैरक में रहने के दौरान चुनाव प्रभावित करने का अंदेशा जताने के कारण यह फैसला लिया गया है।
सहजनवां के विधायक रहे टीएन मिश्र के फलमंडी स्थित जमीन पर कब्जा करने और सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर फायरिंग करने के मामले में अजीत शाही मंडलीय कारागार में बंद हैं। एमएलसी चुनाव में बसपा ने उन्हें देवरिया-कुशीनगर से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। तीन मार्च को मतदान होना है। सामान्य बैरक में रहने के दौरान अजीत पर चुनाव प्रभावित करने का संदेह जताया गया था।
अधिकारियों के निर्देश पर जेल प्रशासन ने उन्हें तन्हाई में डाल दिया। जेल अधीक्षक एसके शर्मा ने बताया कि ये आदेश तीन मार्च तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद आगे फैसला होगा।