{"_id":"577bc4884f1c1b700c7fa99a","slug":"action-hold-due-to-police-report-agaainst-nagar-nigam-clerk-who-cought-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस रिपोर्ट के इंतजार में रुकी कार्रवाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस रिपोर्ट के इंतजार में रुकी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 05 Jul 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम में घूस लेते पकड़ा गया बाबू पियूष गोयल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगे हाथ घूस लेते पकड़े गए नगर निगम के बाबू पर कार्रवाई पुलिस रिपोर्ट के इंतजार में लटक गई है। हालांकि निगम अधिकारियों ने समाचार पत्रों से मिली सूचना को आधार बनाते हुए निलंबन की फाइल तैयार कर ली है।
बता दें कि लच्छीपुर निवासी दुर्गेश्वर सिंह ने एंटी करप्शन विभाग में शिकायत की थी कि हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने लिए नगर निगम के टैक्स विभाग में कार्यरत बाबू पीयूष 1500 रुपये मांग रहा था। इसके बाद टीम ने सोमवार को 500 के तीन नोट के साथ पीयूष को रंगे हाथों पकड़ लिया था। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रबीश चंद्र ने आरोपी बाबू के निलंबन की फाइल तैयार कर नगर आयुक्त को सौंप दी है। मगर पुलिस रिपोर्ट के इंतजार में अभी तक बाबू को निंलबित नहीं किया जा सका है। उन्होंने बताया कि समाचारपत्रों में प्रकाशित सूचना के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है। लिपिक के संबंध में अंतिम कार्रवाई नगर आयुक्त को ही करनी है।
इस संबंध में नगर आयुक्त बीएन सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से अभी तक कोई लिखित सूचना नहीं आई है। समाचारपत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई नहीं की जा सकती है। पुलिस से सूचना मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।