{"_id":"597f5d784f1c1b59538b4912","slug":"acid-attack-on-girl-near-sp-housing-arrested-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अपनों' ने ही युवती के साथ कर दिया ऐसा काम कि नहीं रही कहीं मुंह दिखाने लायक, पढ़िए दर्द भरी कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'अपनों' ने ही युवती के साथ कर दिया ऐसा काम कि नहीं रही कहीं मुंह दिखाने लायक, पढ़िए दर्द भरी कहानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवरिया
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया में सोमवार की सुबह एसपी आवास से चंद कदम दूरी पर एक युवती पर बाइक सवार तीन युवकों ने पीछे से एसिड फेंक दिया। युवती के शोर मचाने पर एसपी आवास पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बरहज, अमाव गांव के मारकंडेय मिश्र की 22 वर्षीय बेटी ब्यूटी पार्लर और सिलाई-कढ़ाई का काम सीखती है। सोमवार की सुबह वह टेम्पो से देवरिया के लिए निकली। भटवलिया चौराहे पर उतरने के बाद पैदल जा रही थी। वह एसपी आवास से कुछ दूरी पर ही पहुंची थी कि बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और पीछे से एसिड फेंक कर बाद भाग गए।
युवती के चिल्लाने पर एसपी आवास के सिपाही वहां पहुंचे और पीड़ित को जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित युवती ने सगे चाचा और उनके बेटों पर एसिड फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों को अमाव गांव से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि युवती पर पीछे से एसिड फेंका गया।
विज्ञापन
युवती की पीठ और पैर झुलस है। मामले में देर शाम युवती के पिता की तहरीर पर पीड़िता के एक चाचा और दो चचेरे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इससे पूर्व दिन में घटना होने के करीब एक घंटे बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल जाकर वहां भर्ती पीड़िता का हाल जाना और उसे सुरक्षा का भरोसा दिलाया।