{"_id":"591db5034f1c1bfc71f24d65","slug":"a-wronghead-lover-attacked-on-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय चौक पर सिरफिरे आशिक ने छात्रा को मारा चाकू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजय चौक पर सिरफिरे आशिक ने छात्रा को मारा चाकू
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 19 May 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
भीड़ की पिटाई से घायल सिरफिरे आशिक राहुल से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय चौराहा स्थित एक कोचिंग से लौट रही छात्रा को सिरफिरे आशिक ने गुरुवार को चाकू मार दिया। भीड़ के बीच ही सिरफिरे की इस हरकत से छात्रा घायल होकर गिर गई और तड़पने लगी। यह देख भीड़ ने आशिक को धर दबोचा और उसकी खूब धुनाई की। इससे सिरफिरा बेदम हो गया, फिर भीड़ ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। सिरफिरे ने छात्रा पर चाकू के करीब पांच वार किए थे। हालांकि ज्यादातर वार हाथ या फिर शरीर के पिछले हिस्से में किए गए हैं। इसलिए छात्रा की जान बच गई। छात्रा भी जिला अस्पताल में भर्ती है।
तिवारीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी विजय चौराहे स्थित कोचिंग में कंप्यूटर पढ़ने जाती है। पास के मोहल्ले का ही राहुल उससे एकतरफा प्यार करता है। उसने कई बार आते-जाते छात्रा से छींटाकशी भी की थी लेकिन वह उसकी ओर ध्यान नहीं देती थी। गुरुवार सुबह करीब सात बजे छात्रा कोचिंग से लौट रही थी। अभी वह थोड़ी ही दूर पर पहुंची थी कि राहुल आ धमका और कुछ कहा, फिर चाकू निकालकर ताबड़तोड़ पांच वार कर दिए। हमले से छात्रा खून से लथपथ हो गई और शोर मचाने लगी। आसपास के लोग शोर सुनकर इकट्ठा हो गए और युवक की पिटाई शुरू कर दी। दिनदहाड़े भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुई घटना से कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस का रसूख नहीं रह गया है। इसी वजह से भीड़-भाड़ वाले चौराहे पर एक छात्रा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया।
मां को दी थी धमकी, थाने में हुआ था सुलह
छात्रा के घरवालों ने बताया कि राहुल कई दिनों से छात्रा को परेशान कर रहा था। कुछ दिन पहले उसने छात्रा की मां को भी धमकी दी थी और फिर लापता हो गया था, तब युवक के घरवालों ने छात्रा के घरवालों पर अपहरण का भी आरोप लगाया था। मामला तिवारीपुर थाने तक भी पहुंचा था, मगर फिर दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
‘जान लेकर दे दूंगा जान’
जिला अस्पताल में भर्ती किशोरी ने बताया कि राहुल एकतरफा प्यार करता है। कई बार वह धमकी दे चुका है। वह कहता है कि तुम्हारी जान लेकर जान दे दूंगा। उधर, युवक के घरवाले किशोरी के परिवार को ही दोषी ठहरा रहे हैं।
सीएम सिटी में ही एंटी रोमियो सेल फेल
प्रदेश में छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए गठित एंटी रोमियो सेल सीएम सिटी में ही फेल साबित हो गई है। एंटी रोमियो टीम को स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, बाजार में बदसलूकी रोकनी थी, लेकिन जिस वजह से विजय चौक जैसी जगह पर छात्रा को चाकू मारा गया, उसने इस टीम की हकीकत सामने ला दी है। दरअसल, कुछ दिनों तक ही टीम सक्रिय रही थी और उसके बाद से सिर्फ कागजों में ही टीम काम कर रही है।