फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   a women killed for dowry

संदिग्ध हाल में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 09 Apr 2016 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 09 Apr 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
a women killed for dowry
महिला का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। - फोटो : demo pics
झंगहा के राजी जगदीशपुर में शनिवार तड़के संदिग्ध स्थिति में एक महिला का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। पैर जमीन से सटा होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। एक दिन पहले ही वह भाई के साथ मायके से ससुराल आई थी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति और जेठानी पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के अनुसार महादेव झारखंडी के रहने वाले मछली व्यापारी भगवान दास ने बेटी कुसुम की शादी चार साल पहले झंगहा के राजी जगदीशपुर गांव निवासी बेलास पासवान के बेटे मंजीत से की थी। दोनों का दो साल का बेटा चीकू उर्फ आर्यन है। चार अप्रैल को कुसुम अपने भाई अमित के बेटे के जन्मदिन पर मायके आई थी। शुक्रवार शाम को अमित उसे ससुराल छोड़ आया था। जहां रात में किसी बात को लेकर मंजीत और कुसुम में विवाद हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद शनिवार तड़के कुसुम की लाश कमरे में फंदे से लटकती हुई मिली। घरवालों ने शव को नीचे उतारकर घटना की जानकारी उसके पिता और भाई को दी। अमित ने मंजीत और उसकी जेठानी पर दहेज के लिए बहन का उत्पीड़न करने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर झंगहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ झंगहा अनिल यादव ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed