{"_id":"5776c67d4f1c1b4f4d79afa7","slug":"a-women-is-allged-to-rape-on-a-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने दर्ज कराया रेप का केस, जांच में जुट अफसर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने दर्ज कराया रेप का केस, जांच में जुट अफसर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 02 Jul 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने जैतपुर नगहा के एक युवक पर कोल्ड ड्रिंक्स में नशीली गोली मिलाकर रेप करने का आरोप लगाया है। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में युवक की भाभी को भी आरोपी बनाते हुए युवती ने कहा है कि अपनी भाभी की मदद से आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली है। पूरे घटनाक्रम में चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी बनाई गई महिला के एक तिहरे हत्याकांड की पैराकार होने के साथ गवाह भी है। इस नाते पुलिस पूरी घटना को संदेह की नजर से देख रही है। हालांकि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
शाहपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एसएसपी का प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके मोहल्ले में जैतपुर नगवा का एक युवक रहता है। जान-पहचान होने पर युवक ने उसकी मुलाकात अपनी भाभी से कराई थी। दोस्ती बढ़ने पर दोनों उसे घुमाने के लिए 25 जून को मगहर ले गए। लौटने के बाद असुरन स्थित अपने कमरे में रोक लिया, जहां कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उसके साथ रेप किया गया। युवती का आरोप है कि भाभी की मदद से उसने अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली और अब युवक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहा है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी भाभी के खिलाफ रेप और धमकी देने का केस दर्ज किया है लेकिन पूरे मामले को जैतपुर तिहरा हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। आरोपी बनाई गई महिला मामले की पैरोकार होने के साथ ही गवाह भी है। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया मामले की छानबीन चल रही है।