फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A women face problem for dowry

प्यार हुआ-इकरार हुआ, दहेज की खातिर निकाल दिया

Wed, 21 Sep 2016 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 21 Sep 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
A women face problem for dowry
प्रताड़ना
जब मोहब्बत हुई तो साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। यहां तक कि घर वालों से बगावत कर शादी भी रचा ली। एक साल तक प्यार का जुनून सवार रहा, मगर अब लड़के को दहेज की भूख लग गई। इसके लिए उसने न सिर्फ पत्नी को मारा-पीटा बल्कि घर से भी खदेड़ दिया। लड़की की मां ने ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


गुलरिहा बाजार के पारस की बेटी सुमन और पिपराइच के  किशन के बेटे दिनेश एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों के घरवाले पहले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे मगर दोनों का एक-दूसरे के प्रति जुनून देख लड़की वालों ने लड़के के घर वालों से बात की तो वह भी शादी के लिए राजी हो गए। 25 मई 2016 को दोनों की शादी हो गई। इसके बाद कुछ दिनों तक सब ठीक-ठाक चला, लेकिन लड़की के परिवार की मानें तो अब ससुराल वाले दहेज में बाइक और एक लाख रुपये मांग रहे हैं। इस खातिर बेटी को मारपीट कर घर से भगा दिया गया है। सुमन की मां सुभावती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed