फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A women carried drugs in jail

नशे की गोली लेकर जेल में पहुंची महिला 

Fri, 17 Jun 2016 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 17 Jun 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
A women carried drugs in jail
गोरखपुर जेल - फोटो : amar ujala
जेल की सुरक्षा व्यवस्था को भेद महिला नशे की 80 गोलियां लेकर अंदर चली गई। परिसर में चेकिंग के दौरान महिला बंदी रक्षकों ने उसके पास से गोलियां बरामद की। पुलिस ने चेतावनी देकर देर शाम उसे छोड़ दिया। पुलिस और पीएसी के तलाशी लेने के बाद भी मामला न पकड़े जाने पर सुरक्षा पर चौकसी पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


गोला क्षेत्र का रहने वाला दिलीप कुमार लूट के मामले में एक साल से वह गोरखपुर जेल में बंद है। बृहस्पतिवार की शाम गोला क्षेत्र की रहने वाली दिलीप की रिश्तेदार सीमा उससे मिलने पहुंची। मेन गेट पर तैनात पुलिस और पीएसी के जवानों ने तलाशी के बाद उसे अंदर भेज दिया। मुलाकाती गेट पर महिला बंदी रक्षकों ने सीमा का जुड़ा खुलवाया तो उसमें नशे के आठ पत्ते में 80 गोलियां मिली।
विज्ञापन


दवा जब्त करके जेल अधिकारियों ने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम पुलिस ने चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया। जेलर आरके सिंह ने बताया कि महिला मुलाकाती नशे की गोली लेकर जेल में जा रही थी। जेल गेट पर तैनात पीएसी और पुलिस ठीक से जांच नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed