फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A theif has been arrested while he taken out mony from ATM

एटीएम कार्ड से रुपये निकाल रहा चोर पकड़ा गया 

Wed, 04 May 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 04 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
A theif has been arrested while he taken out mony from ATM
एटीएम - फोटो : concept photo
गोला कस्बे में सोमवार रात किराना और मिठाई की दुकान का ताला तोड़कर चोर सामान, एटीएम कार्ड उठा ले गए। मंगलवार सुबह दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सुबह चोर एटीएम कार्ड से रुपये निकालने पहुंच गया। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद दुकानदार ने मामले की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही एटीएम में पहुंचकर चोर को पकड़ लिया। गोला पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


गोला प्रतिनिधि के अनुसार भड़सरा गांव के रहने वाले श्याम बिहारी गुप्ता की किराने की दुकान है। सोमवार रात ताला तोड़कर चोर कैश बॉक्स से दो हजार रुपये, एटीएम कार्ड और सामान उठा ले गए। बगल में स्थित राजेश के मिठाई की दुकान में उन्होंने चोरी की। मंगलवार सुबह दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई। सुबह 10 बजे श्याम बिहारी के मोबाइल पर खाते से रुपये निकालने का मैसेज आया।
विज्ञापन


कस्बे में लगे बैंक के एटीएम पर पहुंचे तो उनके कार्ड से एक युवक रुपये निकाल रहा था। दुकानदार ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास खाते से निकाले गए 25 हजार रुपये मिले। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। दो दिन पहले कस्बे में चोरी हुई घटना में भी व्यापारी इसी चोर पर संदेह जता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed