{"_id":"58417ad04f1c1bb61fde83e5","slug":"a-teacher-was-killed-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के कॉलेज में घुसकर शिक्षक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांसद के कॉलेज में घुसकर शिक्षक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 03 Dec 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
निशानेबाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद कमलेश पासवान के इंटर कॉलेज में घुसकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिव्यांग शिक्षक राकेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। चिलुआताल इलाके के कॉलेज में प्रार्थना से पहले हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। जब तक शिक्षक और अन्य कर्मचारी कुछ समझ पाते, बदमाश फरार हो गए। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
चिलुआताल प्रतिनिधि के मुताबिक डॉ. भीमराव अंबेडकर कन्या इंटर कॉलेज सांसद कमलेश पासवान का है। सांसद की मां और पूर्व सांसद सुभावती पासवान इस कॉलेज की प्रबंधक हैं। यहां करीब नौ साल से बुढ़ियाबारी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक उदय सिंह के 35 वर्षीय दिव्यांग पुत्र राकेश सिंह यहां समाजशास्त्र के शिक्षक थे। वह जूनियर वर्ग में विज्ञान भी पढ़ाते थे। शुक्रवार को वह अपनी स्कूटर से कॉलेज पहुंचे। सुबह सवा नौ बजे के करीब उन्होंने चपरासी इसरावती को किसी काम के लिए बुलाया।
इसी दौरान काले रंग की बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। मुंह ढके दो युवक कॉलेज में दाखिल हुए और सीधे शिक्षक राकेश के पास पहुंच गए। अभी वह कुछ समझ पाते, इससे पहले एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बाहर खड़े तीसरे साथी के साथ फरार हो गए। घायल राकेश को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही डीआईजी शिवसागर सिंह, एसएसपी रामलाल वर्मा, एसपी सिटी हेमराज मीणा मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कॉलेज में लोगों से इस बाबत पूछताछ भी की।