{"_id":"5c2d7a2cdae68681574ebd41147c7af5","slug":"a-student-died-in-a-road-accident-by-so-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ की जीप की चपेट में आए छात्र की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसओ की जीप की चपेट में आए छात्र की मौत
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
भीटी रावत में शुक्रवार की शाम स्कूल से लौट रहे छात्र की साइकिल में हरपुर-बुदहट एसओ की जीप ने टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। एसओ उसे लेकर सीएचसी सहजनवां पहुंचे। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शाम को पीजीआई ले जाते समय उसकी मौत हो गई। छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एसओ की जीप नंबर के साथ ही अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया है।
सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार कुआवल खुर्द गांव के रहने वाले बाबूलाल विश्वकर्मा का 13 वर्षीय बेटा राजन जोगियाकोल स्थित बीएलएस शिशु शिक्षा मंदिर में कक्षा आठ का छात्र था। शुक्रवार की शाम चार बजे स्कूल की छुट्टी होने पर राजन साइकिल से घर लौट रहा था। सड़क पार करते समय सामने से आ रही एसओ हरपुर-बुदहट की जीप की चपेट में आ गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। राजन को लेकर एसओ सीएचसी सहजनवां पहुंचे, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
देर रात हालत बिगड़ने पर पीजीआई लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही छात्र की मौत हो गई। शनिवार को थाने पहुंचे बाबूलाल ने हरपुर-बुदहट एसओ की सरकारी जीप और अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।