{"_id":"57ee86074f1c1b8167575ddf","slug":"a-prissioned-criminal-threatend-to-son-of-gram-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद बदमाश ने प्रधान के बेटे से मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में बंद बदमाश ने प्रधान के बेटे से मांगी रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 30 Sep 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
धमकी
- फोटो : demo
जेल में बंद बदमाशों ने प्रधान के बेटे से 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी है। बात न मानने पर हत्या की धमकी दी है। पीड़ित की सूचना पर केस दर्ज कर चौरीचौरा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार भाऊपुर की प्रधान अनारी देवी के बेटे अमित कुमार के मोबाइल फोन पर शुक्रवार की दोपहर दो बजे अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर दूसरे तरफ से बात करने वाले युवक ने अपना नाम कृष्णा चौधरी बताया। बगल में बैठे अपने दूसरे साथी दुर्गेश चौधरी से उसने अमित की बात कराते हुए एक सप्ताह के भीतर 50 हजार रुपये जेल में पहुंचाने की धमकी देना शुरू कर दिया। बात न मानने और पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।
फोन कटने के बाद अमित ने मामले की जानकारी घरवालों के साथ ही रिश्तेदारों को दी। उनके कहने पर पुलिस अधिकारियों को सूचना देने के बाद चौरीचौरा थाने पहुंच तहरीर दी। पुलिस ने कृष्णा और दुर्गेश के खिलाफ रंगदारी के लिए धमकी देने का केस दर्ज किया है। रंगदारी मांगने वाले दोनों बदमाश राघोपुर के पूर्व प्रधान मनोज यादव की हत्या के आरोप में बंद है। एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन चल रही है।