फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A man marry with a girl after her kidnapping withput her willing

युवती का अपहरण कर जबरन कर ली शादी

Sun, 17 Jul 2016 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 17 Jul 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
A man marry with a girl after her kidnapping withput her willing
अपहरण - फोटो : डेमो पिक
कोचिंग सेंटर में साथ पढ़ने वाले युवक ने महिला और साथियों की मदद से युवती का अपहरण कर नशे की गोली खिलाने के बाद कोर्ट मैरिज के कागजात पर दस्तखत करा लिए। घटना के चार साल बाद इसका पता तब चला, जब युवती के घर आरोपी ने विदाई का नोटिस भेजा। युवती के पिता ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, जहरखुरानी और अवैध तरीके से शादी करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


शाहपुर, पादरी बाजार की रहने वाली युवती वर्ष 2012 में कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। 10 अप्रैल 2012 को छोटे काजीपुर की रहने वाली महिला संध्या देवी और हांसूपुर के अमित विश्वकर्मा ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर उसका अपहरण कर लिया। आरोप है कि युवती को वे लोग हांसूपुर के रहने वाले मुकेश कुमार कन्नौजिया के यहां ले गए। छह दिन बाद 16 अप्रैल को युवती शाहपुर क्षेत्र में अपने घर के पास अचेत मिली थी। इधर, एक मई 2016 को विदाई कराने के लिए मुकेश कुमार ने कोर्ट से युवती के घर नोटिस भेज दिया। मामले की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने जब पड़ताल कराई तो पता चला कि आरोपी ने 28 जून 2012 को कोर्ट मैरिज करने का दावा करते हुए प्रमाण पत्र लगाया है।
विज्ञापन


छानबीन में यह भी पता चला कि उपनिबंधक कार्यालय में लड़की के पिता का किसी ने फर्जी हस्ताक्षर बनाकर प्रमाण पत्र तैयार करा लिया। शिकायत करने पर पुलिस के कार्रवाई न करने पर युवती के पिता ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। सीजेएम के निर्देश पर कैंट पुलिस ने महिला संध्या देवी, अमित कुमार विश्वकर्मा, मुकेश कन्नौजिया, लालता प्रसाद कन्नौजिया और एक अन्य पर बलवा, अपहरण, फर्जी दस्तावेज तैयार कर शादी का प्रमाण पत्र बनवाने का केस दर्ज किया है। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed