फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A man fight with woman in front of police station, woman become naked

थाने के सामने मारपीट, महिला हुई निर्वस्त्र

Wed, 18 Jan 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 18 Jan 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
A man fight with woman in front of police station, woman become naked
म‌‌‌ह‌िला - फोटो : demo pic
झंगहा थाने के सामने हाथापाई के दौरान एक महिला निर्वस्त्र हो गई। महिला रोजाना पड़ोसी की ताकझांक से परेशान थी और शिकायत लेकर थाने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी युवक के पिता ने उसे रोकने की कोशिश की और मारपीट हो गई, जिससे महिला के तन से कपड़ा हट गया। उधर, घटना की खबर पाते ही पुलिस हरकत में आ गई। शाम होते-होते दोनों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन


झंगहा थाने के पास रहने वाली एक महिला का आरोप है कि नहाने के दौरान पड़ोसी युवक ताकझांक करता है। टीनशेड में जीवन यापन करने वाली महिला रोज-रोज की ताकझांक से आजिज होकर मंगलवार को झंगहा थाने शिकायत लेकर जा रही थी। गुस्से में महिला नहाने की हालत में ही घर से निकल गई, उसे थाने जाते देख आरोपी युवक के पिता ने रोकने की कोशिश की। इसके चलते महिला से उसकी हाथापाई होने लगी और इसी दौरान महिला निर्वस्त्र हो गई। एक युवक ने दौड़ते हुए थाने में पहुंचकर इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही पहुंची पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में भी ले लिया, मगर महिला ने तहरीर नहीं दी और सुलह कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed