{"_id":"a7e77f46ca1a5d1acb63b5f763547e31","slug":"a-girl-kidnapped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा का अपहरण
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने छात्रा का अपहरण कर लिया। आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंचकर उसने मामले की जानकारी घरवालों को दी। शुक्रवार को छात्रा की मां ने आरोपी पर बेटी का अपहरण कर बंधक बनाने और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया।
सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार डुमरी गांव की रहने वाली महिला ने शुक्रवार को थाने पहुंच पीपीगंज के रहने वाले युवक पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना था गांव में युवक की रिश्तेदारी है। चार जनवरी को वह रिश्तेदार के घर आया था। रात में आठ बजे के करीब घर के बाहर बैठी उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ उसने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर अपहरण कर लिया और दो दिन तक बंधक बनाकर अपने पास रखा।
मौका पाकर उसके चंगुल से भागकर छात्रा 6 जनवरी को घर पहुंची और घटना की जानकारी अपनी मां को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण कर बंधक बनाने और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।