फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A big racket may be occured in chiled stolen case from women hospital

बच्चा चोरी के पीछे बड़े रैकेट की आशंका

Fri, 17 Mar 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 17 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
A big racket may be occured in chiled stolen case from women hospital
जिला महिला अस्पताल के एसआईसी कक्ष में पीड़ित महिला से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
जिला महिला अस्पताल से बच्चा चोरी के कथित मामले की जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया है। दरअसल, महिला का प्रसव महिला अस्पताल में नहीं, बल्कि एक नर्सिंग होम में हुआ था। जांच में यह सच सामने आने के बाद से ही इसके पीछे बड़े रैकेट की आशंका बढ़ गई है। पूरे प्रकरण में महिला अस्पताल की एक दाई और दलाल के सांठगांठ का मामला सामने आया है। अस्पताल गेट से महिला को बरगलाकर नर्सिंग होम ले जाने और फिर बच्चा गायब करने के मामले में पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


झंगहा इलाके के मोतीराम अड्डा की शिवराजी पत्नी राजमन मौर्य ने यह आरोप लगाया था कि उनकी बहू पुष्पा का महिला अस्पताल में 10 मार्च को प्रसव हुआ था। पैदा हुए बच्चे को नर्स टीका लगवाने ले गई और फिर मौत की सूचना दी, मगर शिवराजी ने बच्चा चोरी करने का आरोप लगाते हुए एसआईसी से लिखित शिकायत की थी। अस्पताल से बच्चा चोरी होने की खबर पाते ही अफसरों के माथे पर बल पड़ गया और उन्होंने इसकी जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि पुष्पा महिला अस्पताल में भर्ती ही नहीं हुई थी। उसने सास शिवराजी के उलट बयान दिया है। उसने बताया कि वह महिला अस्पताल गेट पर आई तो कथित नर्स ने उसे एक इंजेक्शन लगाया, जिससे वह बेसुध हो गई और किसी अस्पताल में ले जाकर प्रसव कराया। थोड़ी देर बार जब होश आया तो वह अल्ट्रासाउंड सेंटर में थी। उसके इस बयान के बाद मामला और उलझ गया। अब तक अस्पताल गेट पर नर्सिंग होम के दलालों के सक्रिय होने की बात चर्चा में रहती थी लेकिन बच्चा चोरी और इसकी पुष्टि होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच तेज करने के साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी है। पीड़ित ने भी मुकदमा दर्ज करा दिया है। 
विज्ञापन


दाई ले गई थी डायग्नोस्टिक सेंटर 
जिला महिला अस्पताल में बच्चा चोरी के मामले में अभी तक कथित नर्स की तलाश हो रही थी लेकिन अब यह साफ हो गया कि इसके पीछे महिला अस्पताल की दाई रजिया का हाथ है। खुद डायग्नोसिस्टक सेंटर के कर्मचारियों ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस पूछताछ में कर्मचारियों ने बताया कि रजिया पुष्पा को लेकर आई थी। इसके पहले भी वह कई मरीजों को लेकर आ चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिया नाम की दाई महिला अस्पताल में है। इस मामले में उसकी भूमिका की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। रजिया की भूमिका पहले भी शक के दायरे में रही है। 
- डॉ. एके गुप्ता, एसआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed