{"_id":"5cd868c2bdec22077e09b157","slug":"91557686466-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल श्रम कराने वाले रेलवे ठेकेदार और मुंशी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाल श्रम कराने वाले रेलवे ठेकेदार और मुंशी गिरफ्तार
Mon, 13 May 2019 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। रेलवे ठेकेदार द्वारा नाबालिग से सफाई कराए जाने का मामला सामने आया है। जांच में आरपीएफ इंस्पेक्टर ने नाबालिग को काम करते पकड़ा। ठेकेदार से उसे मुक्त कराया और आरोपी ठेकेदार शरद चंद मल्ल और उसके मुंशी महताब आलम पर केस दर्ज कराया। कैंट पुलिस ने आरपीएफ की ओर से आई तहरीर के आधार पर दोनों पर बालश्रम का केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया।
कैंट की शिवपुर कॉलोनी निवासी शरद चंद रेलवे के ठेकेदार हैं। आरपीएफ को सूचना मिली थी कि ठेकेदार के मुंशी शाहपुर के घोसीपुरवा निवासी महताब आलम नाबालिग से काम करा रहे हैं। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने महराजगंज के चौतरवा निवासी किशोर को काम करते पाया। जांच में उसकी उम्र 17 साल निकली। बालश्रम का अपराध सामने आने पर आरपीएफ ने केस दर्ज कराया है। कैंट इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि आरपीएफ की ओर से आई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर ठेकेदार और मुंशी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। आगे की जांच जारी है।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।