फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पेट्रोल पंप पर मारपीट

पेट्रोल पंप पर मारपीट

Thu, 28 Mar 2019 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर मारपीट

विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर तेल भराने को लेकर मारपीट, बोलेरो
सवार बदमाशों ने दो कर्मचारियों को किया घायल
हवाई फायरिंग भी की, सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना
बदमाशों के फोन करने पर बाइक से भी आ गए थे चार युवक
अमर उजाला ब्यूरो
बांसगांव (गोरखपुर)। बांसगांव थाना क्षेत्र के चतुरबंदुआरी गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आए लोगों ने जमकर बवाल किया। बोलेरो में तेल डालने के बाद कर्मचारी ने पैसा मांगा तो बोलेरो सवार उग्र हो गए और कर्मचारियों से मारपीट करने लगे। मारपीट होता देख अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव किया। इसी बीच कुछ और युवक वहां आ गए और दो कर्मचारियों को पीटकर घायल कर दिया, फिर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना बुधवार की रात दस बजे के करीब की है। पेट्रोल पंप पर सेल्समैन विनोद और मलाई मौजूद थे। इसी बीच बोलेरो में सवार छह लोग आए और 1000 रुपए का तेल डालने को कहा। तेल भरवाने के बाद बोलेरो स्टार्ट कर आगे बढ़ने लगे। कर्मचारी ने जैसे ही पैसे की मांग की, बोलेरो सवार गाली गलौज करने लगे। कर्मचारियों के मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। इसी बीच कुछ अन्य कर्मचारी भी आ गए और बीचबचाव करने लगे। इसके बाद बोलेरो सवार एक शख्स ने मोबाइल पर किसी से बात की और थोड़ी ही देर में दो बाइक पर सवार चार युवक और आ गए। फिर सभी ने मिलकर कर्मचारियों की पिटाई शुरू कर दी। विनोद को गंभीर चोट आई है। मारपीट होता देख आसपास के लोग भी जुटने लगे थे लोगों से घिरा देख बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। हमलावरों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं हो पाई है, मगर पुलिस से गाड़ी का नंबर हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed