फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मधुमक्खियों के हमले से प्रधानाचार्य की मौत

मधुमक्खियों के हमले से प्रधानाचार्य की मौत

Sat, 06 Oct 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sat, 06 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले से प्रधानाचार्य की मौत
गोरखपुर। सहजनवां के आईटीआई कॉलेज के 46 वर्षीय प्रधानाचार्य बृजेंद्र सिंह सोलंकी की मधुमक्खियों ने जान ले ली। दो अक्तूबर को अपनी छावनी से घर लौटते समय मधुमक्खियों ने रास्ते में उन पर हमला कर दिया था। उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गुरुवार की रात में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बृजेंद्र सहजनवां नगर पंचायत के ग्राम सहिजना के रहने वाले थे। दो अक्तूूबर को अपनी छावनी बेलहर गए थे। वहां से बाइक से लौटते समय उसी गांव के बाहर मधुमक्खियों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। गांव के लोगों ने कंबल में लपेटकर उन्हें मधुमक्खियों से बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने की बात कहते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया था। बृजेंद्र के दो बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed