फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   तीन शराब तस्करों को एसटीएफ ने पकड़ा

तीन शराब तस्करों को एसटीएफ ने पकड़ा

Thu, 11 Jan 2018 08:00 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 11 Jan 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
तीन शराब तस्करों को एसटीएफ ने पकड़ा
क्राइम
गोरखपुर। शराब की तस्करी में तीन लोगों को एसटीएफ ने पकड़ा है। शहर के मोहद्दीपुर स्थित एक होटल से तीनों को बुधवार की रात गिरफ्तार किया गया। इनके पास से रकम और एटीएम कार्ड आदि बरामद किया गया है। पूछताछ में तीनों ने हरियाणा से शराब मंगाकर बिहार बेचे जाने की बात स्वीकार की है। 16 दिसंबर 2017 की रात बलिया के रसड़ा के एक स्कूल में एसटीएफ टीम ने दबिश देकर 1125 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की थी। तब शराब की तस्करी में शामिल तीन लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह को मुखबिर से मोहद्दीपुर के एक होटल में तीनों के ठहरने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने बुधवार की होटल के कमरा नंबर 212 में पहुंच गई और तीन को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान अखिलेश यादव निवासी तपनी ठेका थाना सुखपुरा, बलिया, संगम यादव सुखपुरा, बलिया, पंचानन यादव जनऊपुर, बलिया के रूप में हुई है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि अवैध शराब हरियाणा से मंगाते थे। फिर बिहार भेज देते थे। तस्करों ने अलीनगर के पंजाब ज्वेलर्स की मदद से हवाला के कारोबार में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है। फरारी के बाद ही इन पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed