फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जमीदोंज होंगी शिवाय की पार्किंग पर बनी दुकानें

जमीदोंज होंगी शिवाय की पार्किंग पर बनी दुकानें

Tue, 11 Jul 2017 01:21 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
जमीदोंज होंगी शिवाय की पार्किंग पर बनी दुकानें
होटल शिवाय। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गोरखपुर।
टाउनहाल स्थित होटल शिवाय के प्रबंधन को होशियारी मंहगी पड़ गई। प्रबंधन को खुद ही होटल के पार्किंग में बनी अपनी दुकानें गिरानी पड़ेगी। हाई कोर्ट ने होटल के मालिक को 12 जुलाई तक शपथ पत्र देकर यह बताने को कहा है कि वे कब तक पार्किंग स्थल के निर्माण को ध्वस्त कराएंगे? बताया जा रहा है कि होटल के सामने एवं साइड में 10 से अधिक दुकानें बनाई गई हैं जो कार्रवाई की जद में आएंगी।

पार्किंग न होने पर जीडीए ने आठ जून को होटल का बैंक्विट हाल सील कर दिया था। इसके खिलाफ होटल प्रबंधन हाई कोर्ट चला गया था। 10 जुलाई को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि होटल प्रबंधन की ओर से पार्किंग स्थल पर कराया गया निर्माण खुद ही गिराना होगा। कोर्ट ने साथ ही यह भी आदेश दिया कि प्रबंधन 12 जुलाई को यह शपथ पत्र भी दे कि निर्मित भवनों को कब तक गिराया जाएगा। जीडीए के सहायक अभियंता एसपी अरविंद के मुताबिक पार्किंग स्थल पर होटल प्रबंधन की ओर से निर्मित दुकानों में दवा का कारोबार होता है। कार्रवाई पर होटल प्रबंधन के हाईकोर्ट जाने की खबर मिलने पर जीडीए ने पूरी तैयारी की थी। जीडीए की तरफ से होटल से जुड़े सभी प्रपत्र हाईकोर्ट को उपलब्ध कराए गए। जीडीए ने होटल की पैमाइश भी की थी जिसकी रिपोर्ट भी हाईकोर्ट के समक्ष पेश की गई थी। जीडीए के चीफ इंजीनियर संजय सिंह ने बताया कि कोर्ट की तरफ से प्राधिकरण को जो आदेश मिलेंगे, उसका पूरा पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed