फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   साल्वर गैंग का नेटवर्क खंगालने बिहार जाएगी पुलिस

साल्वर गैंग का नेटवर्क खंगालने बिहार जाएगी पुलिस

Mon, 24 Dec 2018 12:09 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Mon, 24 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
साल्वर गैंग का नेटवर्क खंगालने बिहार जाएगी पुलिस
डेमो - फोटो : डेमो
गोरखपुर। साल्वर गैंग का नेटवर्क खंगालने के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीम बिहार जाने की तैयारी में है। साल्वर गैंग का मास्टर माइंड पटना में है। इस गैंग से जुड़े कई युवक इलाहाबाद (प्रयागराज) के रहने वाले हैं। शाहपुर क्षेत्र के धर्मपुर स्थित विमल मांटेसरी गर्ल्स इंटर कालेज में शनिवार को सुबह वीडीओ भर्ती परीक्षा चल रही थी। एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर एक साल्वर नालंदा, बिहार निवासी मनीष को गिरफ्तार कर लिया। वह आजमगढ़ के मोलनापुर निवासी विकास कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन


अब तक की छानबीन में पता चला है कि पटना के नवीन पांडेय और राजीव रंजन इस गिरोह के मास्टर माइंड हैं। उन्होंने ही मनीष को 20 हजार रुपये देने को कहा था। प्रयागराज के नवाबगंज निवासी संदीप प्रजापति, गौमत मिश्र उर्फ विपिन और शैलेश कुमार मिश्र उर्फ दीपू भी साल्वर गैंग से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed