फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रिटायर सैनिक से 49 हजार रुपये लूटे

रिटायर सैनिक से 49 हजार रुपये लूटे

Thu, 07 Jun 2018 01:34 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 07 Jun 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
रिटायर सैनिक से 49 हजार रुपये लूटे
क्राइम - फोटो : demo
गोरखपुर। रिटायर सैनिक श्रवण कन्नौजिया से बाइक सवार बदमाश 49 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात कैंट इलाके के कूड़ाघाट दुर्गा मंदिर के पास हुई। लूट की सूचना वायरलेस पर आते ही जिले में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी गई। हालांकि पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ सकी। पुलिस आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश में लगी है। कूड़ाघाट निवासी श्रवण कन्नौनिया सेना से रिटायर हैं। पत्नी के साथ वह मोहद्दीपुर स्थित एसबीआई से 49 हजार रुपये निकाले थे। झोले में रकम रखकर वह मोहद्दीपुर में स्थित अपने भाई की दुकान पर गए और फिर पैदल ही घर जा रहे थे। कूड़ाघाट स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे थे कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने रकम से भरा झोला लूट लिया। श्रवण के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, लेकिन बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कैंट पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed