फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दुकानदार ने फंदे से लटककर दी जान

दुकानदार ने फंदे से लटककर दी जान

Wed, 20 Dec 2017 08:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 20 Dec 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार ने फंदे से लटककर दी जान
suicide
चिलुआताल के बैजनाथपुर गांव में किराने की दुकान के मालिक रामकृपाल (45) का शव फंदे से लटका मिला। परिवार के लोगों के अनुसार दुकानदार ने खुदकुशी कर ली। बुधवार की सुबह झाड़ू लगाने गई पत्नी ने शव देकर शोर मचाया तो बाकी लोगों को इसकी जानकारी हुई। रामकृपाल आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।
विज्ञापन


बैजनाथपुर गांव के हनुमानचक टोला निवासी रामकृपाल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। भाइयों से अलग होकर वह घर में ही किराने की दुकान खोले थे। कुछ महीनों पहले आई बाढ़ की वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ था। पड़ोसियों के मुताबिक पत्नी संगीता से उनका रकम को लेकर ही आए दिन विवाद हो जाता था। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद घरवाले सोने चले गए और पत्नी भी सो गई।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह संगीता झाड़ू लगाते हुए जब घर के निचले हिस्से में गई तो पति का शव फंदे से लटका देखकर चीख पड़ी। चीख सुनकर बच्चे और पड़ोसी वहां पर पहुंच गए। उसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामकृपाल की दो बेटी नेहा (13), काजल (4) और एक लड़का साहिल (10) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed