फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, शिक्षक पर केस

छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, शिक्षक पर केस

Sat, 13 Apr 2019 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 13 Apr 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, शिक्षक पर केस
खजनी (गोरखपुर)। इलाके के एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा से शिक्षक ने दुष्कर्म की कोशिश की। आरोप है कि विद्यालय के एक कमरे में शिक्षक मनमानी कर रहा था, तभी छात्रा के शोर मचाने पर उसकी सहेलियां आ गईं। शुक्रवार को पीड़ित के गांव से काफी लोग जब खजनी थाने पर पहुंचे तो पुलिस ने आरोपी शिक्षक अर्जुन धर दुबे पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


आरोपी शिक्षक संकुल प्रभारी भी है। आरोप है कि वह छात्रा को विद्यालय के एक कमरे में ले जाकर गलत हरकत कर रहा था। शोर सुनकर छात्रा की सहेलियां आ गई। आरोपी ने छात्रा की सहेलियों को रुपये का लालच देकर चुप रहने के लिए कहा। छात्रा सीधे प्रधानाध्यापिका के पास पहुंच गई और शिकायत की। मामले की जानकारी होने पर छात्रा के परिवार के लोग विद्यालय पहुंच गए। हालांकि तब विद्यालय बंद हो गया था। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना बृहस्पतिवार को ही थाने पर दी, हालांकि तब कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार की सुबह गांव के काफी लोग पीड़ित छात्रा को लेकर थाने पहुंच गए। दबाव बढ़ने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पर छेड़खानी, दुष्कर्म की कोशिश, धमकी देने के आरोप सहित पॅक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने खजनी क्षेत्र के सतुआभार में हुई घटना पर क्षोभ प्रकट किया है। संघ के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पांडेय और महामंत्री बाल विनोद शुक्ल ने संयुक्त रूप से कहा है कि प्रकरण अविश्वसनीय और शिक्षा जगत को स्तब्ध करने वाला है। प्रकरण में शिकायती, समर्थक और आरोपी सभी एक ही गांव के निवासी हैं। मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता। विभाग इसकी उच्च स्तरीय जांच कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed