{"_id":"5c743251bdec222c510291af","slug":"71551118929-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़-फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झाड़-फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज
Mon, 25 Feb 2019 11:52 PM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलुआताल (गोरखपुर)। चिलुआताल इलाके के गत्ता फैक्ट्री में काम करने वाली महिला के साथ झाड़ फूंक के बहाने दुष्कर्म का केस सोमवार को दर्ज किया गया। मामला करीब एक साल पुराना है। शिकायत के बाद भी केस दर्ज नहीं होने पर पीड़ित महिला आयोग में फरियाद लेकर गई थी। महिला आयोग के आदेश पर दिल्ली के कापसहेड़ा थाने में केस दर्ज कर इसे चिलुआताल पुलिस को स्थानांतरित किया गया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
महिला की शिकायत के मुताबिक गत्ता फैक्ट्री में काम करने के दौरान उसकी जान-पहचान एक अन्य महिला से हो गई थी। एक दिन उसने सिर में दर्द की बात कही तो महिला उसे परमेश्वरपुर स्थित अमित नाम के युवक के पास ले गई। वह पास के ही एक मजार पर रहकर झाड़-फूंक करता था। महिला के मुताबिक अमित ने झाड़-फूंक के बहाने कुछ पिला दिया। घर आने पर उसकी तबीयत खराब हो गई। शिकायत करने पर अमित घर आया और अकेला पाकर बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। भागने की कोशिश पर उसने मारपीट भी की थी।