{"_id":"5b8aef8a42c7924676417ff5","slug":"71535831946-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक युवक के खिलाफ पुलिस को मिला अहम सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक युवक के खिलाफ पुलिस को मिला अहम सुराग
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉलोअप
----
केरोसिन कांड में चार युवक हिरासत में लिए गए
चारों से हो रही पूछताछ, एक आरोपी की गिरफ्तारी में लगी पुलिस टीमें
मोबाइल फोन कॉल डिटेल की जांच से मिले अहम सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चिलुआताल के ओंकारनगर में घर पर सो रही प्रियंका शर्मा (18) और उसके भाई शिवम शर्मा (12) पर केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। महराजगंज, लखनऊ और गोरखपुर के चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जिले के देहात इलाके के एक युवक की गिरफ्तारी की कोशिश में पुलिस टीमें जुटी हैं। दूसरी ओर प्रियंका की हालत नाजुक बनी है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
चिलुआताल पुलिस ने घटना स्थल से बरामद मोबाइल फोन की कॉल डिटेल शनिवार को निकालकर जांच की। पता चला कि मोबाइल फोन के जरिए कई लोगों से देर तक बात की गई थी। उसी आधार पर पुलिस ने छानबीन को आगे बढ़ाया और युवकों को हिरासत में लिया। एसपी नार्थ रेाहित सिंह सजवाण ने बताया कि घटनास्थल से बरामद मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रियंका के परिजन नहीं करते थे। मोबाइल खरीदा भी नहीं गया था। फिर वह प्रियंका के कमरे तक कैसे पहुंचा, उसकी छानबीन में पुलिस लगी है। जल्द मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। कॉल डिटेल से चीजें कॉफी हद तक साफ हुई हैं। किशोरी ने भी एक युवक का नाम लिया है।
---
यह था मामला
आदर्श इंटर कॉलेज मोहरीपुर में 12वीं की छात्रा प्रियंका और उसके भाई शिवम को बृहस्पतिवार देररात कमरे में सोने के दौरान रोशनदान के रास्ते केरोसिन से जलाने की कोशिश हुई थी। प्रियंका के शरीर का 45 फीसदी हिस्सा आग की चपेट में आया था।