{"_id":"5b4cf4594f1c1b3b5a8b53fe","slug":"71531769945-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर से मार कर मां की हत्या, बेटा हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्थर से मार कर मां की हत्या, बेटा हिरासत में
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कोतवाली के पुर्दिलपुर मोहल्ले में बेटे ने भारी पत्थर(सील बट्ट) से मार कर मां की हत्या कर दी। सोमवार की देर रात वारदात होने की सूचना पर आरोपी बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
पुर्दिलपुर में वेदभगवान कुशवाहा का मकान है। बेटा सत्य प्रकाश सोमवार की रात शराब के नशे में आया और मां से खाना मांगा। मां बर्तन साफ कर रही थी इस वजह से उसे थोड़ी देरी हो गई। इसी बात पर नाराज होकर वह मां के पास गया और गाली देने लगा।
पास में ही रखा मसाला पीसने वाले सील से उसके सिर पर वार कर दिया। शोर सुनकर घर के अन्य सदस्या और पड़ोसी भी आ गए। आनन फानन उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वेदभगवान कुशवाहा के तीन बेटे है, बड़ा सत्यप्रकाश, मंझला जय प्रकाश और सबसे छोटा ज्ञान प्रकाश है। वर्ष 2006 में वेद भगवान की मौत होने पर उनकी पत्नी प्रभावती पर तीनों बेटों की जिम्मेदारी आ गई। परिवार का खर्च चलाने के लिए सबसे छोटा बेटा ज्ञान प्रकाश पूना कमाने चला गया।् सत्य प्रकाश और जय प्रकाश घर पर रहते थे।