फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोर्रा में नहाने गए दोस्त बहे, एक की मौत

गोर्रा में नहाने गए दोस्त बहे, एक की मौत

Sun, 06 May 2018 01:56 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 06 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
गोर्रा में नहाने गए दोस्त बहे, एक की मौत
हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची अभिषेक की मां बिलख पड़ीं। - फोटो : Amar Ujala
झंगहा के गोर्रा नदी के पास पिकनिक मनाने गए दो दोस्त नहाने के दौरान नदी में बह गए। पास में ही जानवर लेकर गए चरवाहों ने एक को बचा लिया जबकि दूसरा बह गया। सूचना के बाद भी गोताखोरों के आने में घंटों लगने पर लोगों ने हंगामा भी किया। देर शाम तक गोताखोरों ने तलाश शुरू की लेकिन उन्हें केवल निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन


शाहपुर के पादरीबाजार इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी गिरिश चंद्र का बेटा अभिषेक श्रीवास्तव (15) मोहल्ले के दोस्त आलोक मिश्रा (18) के साथ घर से निकला था। अभिषेक के पिता वन विभाग में कर्मचारी हैं। शनिवार की सुबह घर से निकलते समय आलोक ने मोबाइल फोन खरीदने की बात कही थी। बाइक से दोनों झंगहा के गोर्रा नदी के किनारे पहुंचे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों किनारे काफी देर तक बैठे थे। इसके बाद खेलने लगे फिर नदी में नहाने चले गए। अचानक दोनों गहरे में पानी में चले गए और डूबने लगे। शोर सुनकर चरवाहे दौड़े और आलोक को बचा लिया। आलोक पढ़ाई नहीं करता है। जबकि लापता अभिषेक केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 9वीं का छात्र है। इसी बीच सूचना पाकर घरवाले पहुंच गए और चीख पुकार मच गई। आलोक को फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग राप्ती नदी में लापता
सहजनवां के कोदही गांव निवासी त्रिवेदी (75) शनिवार को राप्ती नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि गांव के पास नदी में भैंस को डूबता देख वह उसे बचाने के लिए पहुंचे थे। जहां गहरे में पानी में चले जाने से डूब गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को बुलाया। देरशाम तक गोताखोरों को सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed