{"_id":"5a9ff0e24f1c1b4d588bbef9","slug":"71520431330-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज की गड्डी थमाकर एक लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कागज की गड्डी थमाकर एक लाख रुपये उड़ाए
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 07 Mar 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपराइच में भटहट रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रकम जमा करने गए बीकाम के छात्र को लालच देकर जालसाज ने एक लाख रुपये ठग लिए। छात्र को जालसाज ने दो लाख रुपये बताकर कागज की गड्डी थमा दी और रकम लेकर फरार हो गया। थोड़ी देर बाद ही छात्र ने कागज देखा तो जालसाज को दौड़ाने की कोशिश की। जालसाज फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिपराइच के सिधावल छोटा गांव निवासी दिलीप की साइकिल की दुकान है। उनका बेटा मुकेश बीकाम का छात्र है। बुधवार को वह पीएनबी में एक लाख रुपये लेकर जमा करने गया था। बैंक के बाहर ही उसे एक जालसाज मिला और खाता न होने की बात कहते हुए दो लाख रुपये रुमाल में लपेटकर दिया और बोला कि एक लाख ही दे दो और यह रुपये ले लो। उसके बातों में आकर मुकेश ने एक लाख रुपये उसे दे दिए और रुमाल ले लिया।
थोड़ी ही देर में उसे रुमाल खोलकर देखा तो उसमें कागज की गड्डी थी। यह देखते ही उसके होश उड़ गण् और भाग रहे जालसाज के पीछे चिल्लाते हुए दौड़ा, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाया। रकम गंवाने के बाद वह दहाड़े मारकर रोने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे की मदद से जालसाज की पहचान कर तलाश में जुटी है।