{"_id":"5a312e8e4f1c1b4e718b8e02","slug":"71513172622-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक छात्र ने रची अपने अपहरण की कहानी, लखनऊ में मौज-मस्ती करते मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीटेक छात्र ने रची अपने अपहरण की कहानी, लखनऊ में मौज-मस्ती करते मिला
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
किडनैपिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन से बीटेक छात्र को अगवा किए जाने की कहानी मनगढ़त निकली। छात्र लखनऊ में दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करते हुए मिला। पुलिस युवक को लेकर गोरखपुर आ रही है। इसके बाद ही उसने ऐसी कहानी क्यों बनाई, इसका खुलासा हो सकेगा।
बिहार के पश्चिम चंपारण के साठी थाना क्षेत्र के वृंदावन निवासी बीटेक छात्र असरार (22) भोपाल जाने के लिए सत्याग्रह एक्सप्रेस से 10 दिसंबर को गोरखपुर आए थे। उसे एलटीटी एक्सप्रेस पकड़नी थी। असरार ने स्टेशन से घरवालों को फोन पर बताया कि ट्रेन में चढ़ने के दौरान कुछ युवकों से कहासुनी हुई और उन्होंने पीटते हुए एक कमरे में बंद कर दिया है। घरवालों ने यह सूचना जीआरपी को दी और बताया कि छात्र का मोबाइल भी बंद है।
जीआरपी ने प्लेटफॉर्म और रेलवे स्टेशन पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज जांची, जिसमें मारपीट की पुष्टि नहीं हो सकी है। इसी बीच उसके मोबाइल के लास्ट लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे खोज निकाला। सीओ जीआरपी श्रीप्रकाश राय ने बताया कि युवक ने कहानी गढ़ी थी। वह लखनऊ में दोस्तों के साथ मिला है।