{"_id":"5a20517f4f1c1b156b8b96c8","slug":"71512067455-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्को तिवारी ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिस्को तिवारी ने कोर्ट में किया सरेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की बढ़ती घेरेबंदी के बाद फरार असलहा तस्कर धीरेंद्र मोहन तिवारी (डिस्को तिवारी) ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आर्म्स एक्ट के पुराने मामले में कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया था। इधर, तस्कर के सरेंडर की सूचना पर पुलिस ने उसके भाई को छोड़ दिया।
विज्ञापन
पीपीगंज के भीटी तिवारी निवासी डिस्को तिवारी इलाके का चर्चित बदमाश है। उसके ऊपर कई मुकदमे हैं। अक्टूबर महीने में उसने गांव के मनोज तिवारी पर हमलाकर लूटपाट की थी। पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश में थी। मंगलवार की रात पुलिस ने डिस्को के भाई को हिरासत में ले लिया। कुछ दिन पहले भी असलहा तस्कर ने क्षेत्र के सुदामा को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित की तरफ से एसएसपी से शिकायत की गई थी। बताया जाता है कि वर्ष 2012 के एक आर्म्स एक्ट के एक मामले में कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। उसी मामले में उसने सरेंडर किया है।
विज्ञापन