{"_id":"59e0d9e44f1c1bf3538b756e","slug":"71507908068-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी हुआ विनोद उपाध्याय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 हजार का इनामी हुआ विनोद उपाध्याय
Updated Fri, 13 Oct 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। कई मामलों में वांछित माफिया विनोद उपाध्याय पर एसएसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। उधर, पुलिस के घर की कुर्की के चक्कर में हैं। पुलिस की कोशिश है कि जल्द से जल्द कोर्ट से कुर्की का आदेश हासिल कर लिया जाए, लेकिन अभी इसमें तारीख पड़ी है।
प्रॉपर्टी डीलर व सपा नेता संजय यादव हत्याकांड में भी विनोद उपाध्याय वांछित है। इसी मामले में विनोद के गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साथ ही विवेचना प्रभावित कराने का केस दर्ज भी दर्ज किया है। पुलिस विनोद की तलाश में कई जगहों पर दबिश दे चुकी है। उसके भाई को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। एक हफ्ते पहले विनोद के कोर्ट में आने की सूचना पर घेराबंदी की गई थी, लेकिन वह नहीं आया था। पुलिस ने अब उस पर इनाम घोषित कर दिया है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि विनोद पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस टीमें लगी है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।