फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रंजिश में मारी गई थी अलाउद्दीन को गोली

रंजिश में मारी गई थी अलाउद्दीन को गोली

Sun, 30 Jul 2017 01:50 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
रंजिश में मारी गई थी अलाउद्दीन को गोली

विज्ञापन
गोरखपुर।
गगहा के भीटी गांव में बेटे के ससुराल में रह रहे अलाउद्दीन को पुरानी रंजिश में शुक्रवार को गोली मारी गई थी। शनिवार को हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। गले और कंधे में गोली लगने से हालत गंभीर बनी हुई है। उनकी बहू की तहरीर पर गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में दबिश दे रही है।

बांसगांव क्षेत्र के धनौड़ा गांव निवासी अलाउद्दीन के बेटे की गगहा क्षेत्र के भीटी गांव में ससुराल है। बेटे की शादी अजमत अली की बेटी अफसाना से हुई है। अलाउद्दीन ने बेटे की ससुराल में जमीन ली है। दो महीने से वह बहू के साथ उसके मायके में ही रह रहा था। गांव के जमालुद्दीन व सादिक अली के बीच बंजर की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। जमालुद्दीन के पक्ष से अलाउद्दीन खड़ा था। सादिक अली ने विवादित जमीन पर दीवार खड़ी कर ली थी। अलाउद्दीन की शिकायत पर एसडीएम गोला ने शुक्रवार को विवादित दीवार गिरवा दी। दूसरे पक्ष की मदद करने से नाराज सादिक शुक्रवार की रात करीब 10 बजे भीटी निवासी चंदन यादव व सूरज यादव और सादिक अली अलाउद्दीन के दरवाजे पर पहुंचे और गाली देने लगे। अलाउद्दीन ने विरोध किया तो उनमें से एक ने गोली मार दी। अलाउद्दीन की बहू की तहरीर पर पुलिस ने चंदन यादव, सूरज यादव, राजेश्वर शर्मा, सादिक अली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed