{"_id":"596b99f44f1c1bf5488b463a","slug":"71500223988-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तड़पकर मर गया युवक, तमाशबीन रहे लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तड़पकर मर गया युवक, तमाशबीन रहे लोग
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
रेलवे पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बस अड्डे का पास एक युवक की मौत गई लेकिन उसकी मदद को कोई भी आगे नहीं आया। शनिवार दोपहर से ही वह अचेत हाल में पड़ा था और रविवार को उसकी मौत हो गई। बाद में पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतक की जेब में रखी डायरी से उसकी पहचान आजमगढ़ जिले के मेहनगर निवासी हरिश्चंद्र (36) के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मौत की वजह अधिक शराब पीना प्रतीत हो रहा है। वह नशे का आदी था।
हरिश्चंद्र एक व्यापारी के लिए रुपये वसूलते थे। शनिवार दोपहर करीब दो बजे के करीब वह हीरापुरी कॉलोनी गेट के पास आए थे। वहीं अचेत होकर सड़क पर गिर गए। उस रास्ते कई लोग गुजरे लेकिन किसी ने भी उनकी मदद की कोशिश नहीं की। कुछ लोग आगे आए तो कई ने नशेड़ी बताकर छोड़ दिया। उससे चंद कदम की दूरी पर ही पुलिस चौकी भी है। पुलिस ने भी आम लोगों की तरह उसकी हाल जानने की कोशिश नहीं की। रविवार को मौत की खबर पाकर पहुंची कैंट पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। सूचना पर घरवाले गोरखपुर आ गए। सीओ चारु निगम ने बताया कि रविवार को शव मिलने की सूचना पर पुलिस गई थी। युवक की पहचान कर घरवालों घरवालों से बात की गई तो पता चला कि वह शराब का आदी था। लापरवाही हुई तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।