{"_id":"5c042769bdec224179148aad","slug":"61543776105-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स की दीवार गिरने से अफरातफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एम्स की दीवार गिरने से अफरातफरी
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन एम्स की दीवार गिरने से रविवार की शाम अफरातफरी मच गई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार। निर्माणाधीन एम्स की दीवार गिरने से रविवार की शाम अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि चार मजदूरों को मामूली चोटें आईं।
कसया मार्ग पर जीआरडी के आफिसर्स मेस के दक्षिण तरफ एम्स की दीवार है। यहीं सीवरलाइन का काम चल रहा है। इसके लिए जीडीए और नगर निगम की ओर से करीब 20 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया है।
रविवार की शाम अचानक गड्ढे से सटी करीब 25 मीटर लंबी दीवार भरभराकर गिर गई। जिस समय यह घटना हुई, वहां 21 मजदूर काम कर रहे थे। सीवर लाइन का निर्माण कार्य देख रहे इंजीनियर रितेश पांडेय ने बताया कि चार मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं। जख्म अस्पताल भेजने जैसा नहीं था। रात तक मलबा हटाने का काम जारी था। मलबे में नाला साफ करने के लिए लाई गई पोकलैंड मशीन भी फंस गई। दीवार गिरने की सूचना पर जीडीए के अधिशासी अभियंता हरेंद्र सिंह, एसपी सिटी विनय सिंह और सीओ कैंट प्रभात राय फोर्स मौके पर पहुंच गए थे।