फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   घर से निकले युवक की हाईवे किनारे मिली लाश

घर से निकले युवक की हाईवे किनारे मिली लाश

Sun, 14 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
घर से निकले युवक की हाईवे किनारे मिली लाश
घर से निकले युवक की हाईवे किनारे मिली लाश
विज्ञापन

फोरलेन पर रेडवल गांव के पास की घटना
साइकिल टूटी होने से दुर्घटना में मौत होने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
छावनी/विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित रेडवल गांव के पास युवक की खून से लथपथ लाश मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

रेडवल गांव निवासी बसंत लाल वर्मा (38) पुत्र गुरुचरन वर्मा शनिवार की रात लगभग 8.30 बजे किसी काम से घर से निकले थे। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग खोजने लगे। रात में करीब एक बजे राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास हाईवे पर टूटी हुई साइकिल दिखने पर लोगों को हादसे की आशंका हुई। थोड़ी दूर पर झाड़ियों में खून से लथपथ शव दिखा। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष छावनी अरविंद कुमार शाही ने शव को कब्जे में लिया। आशंका है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बसंत लाल वर्मा गड्ढे में गिर पड़े। आसपास के लोगों से पहचान कराने के बाद पुलिस ने घटना की सूचना परिवार वालों को दी। परिवार के लोगों ने बताया कि रात में साढ़े आठ बजे के बाद से ही मोबाइल स्विच आफ बता रहा था। जिसके बाद ही दुर्घटना हुई होगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छावनी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बसंत लाल का शव हाईवे के बगल झाड़ियों में उलझा पड़ा था। थोड़ी ही दूर पर एक टूटी साइकिल मिली है। ग्रामप्रधान व स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर मामला प्रथम दृष्टया दुर्घटना का लगता है। मृतक के भाई शिव कुमार ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed