फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   फर्जी अंकपत्र पर नौकरी पाने वाले तीन सिपाही बर्खास्त

फर्जी मार्कशीट के सहारे नौकरी पाने वाले तीन प्रशिक्षु सिपाही बर्खास्त

Wed, 08 Aug 2018 01:53 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 08 Aug 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
फर्जी अंकपत्र पर नौकरी पाने वाले तीन सिपाही बर्खास्त
निलंबित - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। हाईस्कूल और इंटर की फर्जी मार्कशीट के सहारे नौकरी हासिल करने वाले तीन प्रशिक्षु सिपाही मंगलवार को बर्खास्त कर दिए गए। एसएसपी शलभ माथुर के आदेश पर तीनों के खिलाफ कैंट थाने में जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। तीनों गोरखपुर में प्रशिक्षण के लिए आए थे। इसी दौरान हुई जांच में उनके अंकपत्र में फर्जी पाए गए।
विज्ञापन


बलिया के नरही इलाके के मंझरिया गांव निवासी रोहित मिश्रा, गाजीपुर के नोनहरा इलाके के चकताहां गांव निवासी राजेश कुमार कन्नौजिया और गाजीपुर के ही रसूलपुर के मदारपुर निवासी नीरज गौतम का चयन सिपाही पद पर हुआ था। तीनों पुलिस आरक्षी और पीएसी आरक्षी 2015 की भर्ती परीक्षा में चुने गए थे। उन्हें प्रशिक्षण के लिए गोरखपुर भेजा गया था। इसी दौरान प्रमाण पत्रों की जांच हुई तो फर्जीवाड़ा सामने आ गया।
विज्ञापन


तीनों की हाईस्कूल और इंटर की मार्कशीट फर्जी मिलने पर जब नोटिस देकर पूछा गया तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। मामला एसएसपी शलभ माथुर तक पहुंचा तो तीनों की बर्खास्तगी के आदेश जारी किए गए। इस मामले में कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी अशोक दुबे की तहरीर पर कैंट थाने में केस दर्ज कराया गया है। विवेचना विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed