फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चर्चित पूर्व विधायक हत्याकांड का आरोपी राकेश बरी

चर्चित पूर्व विधायक हत्याकांड का आरोपी राकेश बरी

Fri, 23 Mar 2018 12:34 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 23 Mar 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
चर्चित पूर्व विधायक हत्याकांड का आरोपी राकेश बरी
court
गोरखपुर। पूर्व विधायक ओमप्रकाश पासवान हत्याकांड में आरोपी झुंगिया निवासी राकेश यादव को विशेष न्यायाधीश एससी, एसटी एक्ट सीताराम वर्मा ने साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है। बांसगांव में एक चुनावी जनसभा के दौरान पूर्व विधायक की बम मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


घटना 25 मार्च 1996 की है, जब पूर्व विधायक बांसगांव संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ते वक्त ट्राली पर मंच बनाकर एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मामले में बांसगांव थानाक्षेत्र के मरवटिया निवासी राम सेवक सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई थी। घटना में वादी राम सेवक सिंह के भतीजे कामेश्वर सिंह की भी मौत हो गई थी। ट्राली से बने मंच से भाषण देने के बाद शाम 6:40 बजे पूर्व विधायक उतर रहे थे। आरोप था कि उसी समय दो मोटर साइकिलों पर सवार चार लोगों ने जान मारने की नियत से ओम प्रकाश पासवान पर ताबड़तोड़ बम फेंकना शुरू कर दिया। हमले में ओम प्रकाश पासवान तथा वादी के भतीजे कामेश्वर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा दो दर्जन लोग घायल हो गए। अचानक बमबारी से सभा में भगदड़ मच गई और चारो हमलावर भाग गए।
विज्ञापन


बांसगांव पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और एससी, एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की तो कुल छह लोगों की संलिप्तता पाते हुए आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सभी अभियुक्त उस वक्त से फरार चल रहे थे। आरोपित अभियुक्तों में से कुख्यात श्रीपति दाढ़ी, ब्रह्मा यादव समेत पांच की मृत्यु हो चुकी है। इनमें कई को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। आरोपियों में राकेश यादव ही जिंदा है। राकेश ने घटना में शामिल होने से इंकार करते हुए फर्जी फंसाए जाने की सफाई दी थी। कोर्ट में 13 गवाह अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए लेकिन किसी ने अभियोजन पक्ष का समर्थन नहीं किया। कोर्ट ने सबूतों के अभाव में राकेश यादव को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed